ST Hasan on Rapes in India: अगर सुंदर महिलाएं निकल रही हैं तो सबके रेप हो रहे होते हैं। ये कहना है कि सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन का। उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने कहा, 'इंटरनेट देश में अश्लीलता का कारण बना'। उन्होंने कहा कि अगर सुंदर महिलाए निकल रही हैं तो सबके रेप हो रहे होते, मैं इस बात को मानता हूं इंटरनेट बहुत बड़ी वजह है। इंटरनेट पर एक अशलीलता छाई हुई है।
'जवान लड़के...गोली मारनी चाहिए'
उन्होंने कहा, 'जवान लड़के उनको (सुंदर महिलाओं) देखते हैं, लड़के उनको देखते हैं, उनके हार्मोन्स इतने बढ़ जाते हैं कि वो अपने को सेक्स परफोर्म करने से रोक नहीं पाते और इस बीच उनके आस पास कोई महिला या कोई लड़की उनके आस पास फंस जाती है, तो उसका रेप हो जाता है। दूसरी वजह शराब है। शराब पीकर आदमी पत्नी और बेटी में फर्क नहीं करता। रेप के लिए बहुत कानून हो और चौराहों में उनको गोली मारनी चाहिए।'
भाजपा ने घेरा
सपा नेता एसटी हसन के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले, 'सपा और कांग्रेस में घटिया बयानबाजी की प्रतियोगिता है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कांग्रेसी सोच का प्रदर्शन किया तो सपा सांसद एसटी हसन भी घटिया बयान के साथ मैदान में आ गए। महिलाओं के प्रति सपा और कांग्रेस की सोच दूषित है। सपा और कांग्रेस का नेतृत्व इन नेताओं के प्रति कार्रवाई क्यों नहीं करता।'
कांग्रेस विधायक ने क्या कहा था?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक बरैया ने कहा था, 'धर्मग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता, तो वह दलित, आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला से शारीरिक संबंध बनाकर वही 'तीर्थ फल' प्राप्त कर सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दलित, आदिवासी और OBC समाज की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
