शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (9 April 2026) UP Weather Today: अप्रैल में ठंड का एहसास! यूपी में आज भी बारिश-ओलों का अलर्ट; किसानों के लिए आफत बना मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9 April 2026: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Image

यूपी में आज भी बारिश के आसार (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (9 April 2026): उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। अप्रैल में जहां गर्मी का उग्र रूप दिखने लग जाता था, वहीं अब बारिश के चलते मौसम कूल-कूल बना हुआ है। बीते चार दिनों से यूपी में आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। जिसके कारण कुछ जिलों में ठंड का एहसास हो रहा है। अन्य जगहों पर भी गर्मी लगभग गायब हो गई है। लेकिन ये बेमौसम बरसात किसानों के लिए आफत बन गई है। आंधी-ओलों ने फसलों का भारी नुकसान पहुंचाया है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज कैसा मौसम रहने वाला है:

यूपी में 9 आज कहां होगी बारिश (Uttar Pradesh Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज भी कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है। वहीं नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन और औरेया में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी के किन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, महोबा, झांसी और ललितपुर।

यूपी में कल से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। जिसके साथ ही मौसमी गतिविधियों में भी कमी आ रही है। यूपी में इसका प्रभाव आज भी बरकरार रहने की संभावना है। जिसके चलते कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन 10 अप्रैल से इसका प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जिसके बाद मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा। इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ने लग जाएगी।

यूपी में अगले 4 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार यूपी में 10 से 14 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान साफ मौसम के कारण धूप की तल्खी भी बढ़ेगी। जिससे गर्मी भी पैर पसारेगी। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटे में बारिश की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। जिसके चलते अगले 6 दिनों 8 से 10 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article