IMD का अलर्ट, कोलकाता में होगी बारिश, राजस्थान में अब झुलसाएगी तेज धूप
मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ देशभर में मौसम पर प्रभाव डालने वाले हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में एक्टिव हुए वेदर सिस्टम के प्रभाव से यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम दर्ज किया गया। कई जगहों पर ओले भी गिरे। जिसके बाद अब इस सिस्टम का प्रभाव कम होने लगा है।
हालांकि 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। फिलहाल आज आईएमडी ने 13 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD का अलर्ट, कोलकाता में होगी बारिश, राजस्थान में अब झुलसाएगी तेज धूप
कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में भी कई राज्यों मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। ऐसे में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ देखें अपने शहर का ताजा हाल
यूपी में आज भी मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं। किसानों के लिए मौसम कहर बरपा रहा है। कई किसानों की फसलें बेमौसम बारिश में बर्बाद हो गई हैं।
बिहार आज के मौसम पर आईएमडी का बड़ा अपडेट यहाँ देखें अपने शहर का तापमान
बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम 'काल बैसाखी' पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है।
महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम:
महाराष्ट्र में बारिश का दौर धीरे-धीरे थम रहा है, जिसके बाद अब तेज गर्मी और लू का खतरा बढ़ गया है। स्काईमेट रिपोर्ट के मुताबिक, अल नीनो की वजह से इस साल मानसून में कम बारिश होने की संभावना है।
