शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (31 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आज मौसम बनेगा मुसीबत, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश के साथ ओलों का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 March 2026: यूपी में अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। किन जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा, आइए जानें।

Image

यूपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (31 March 2026): उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 20 जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में फिलहाल बारिश का दौर चल रहा है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही खराब रहने की ही संभावना है। जिसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा। लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं रहेगा। 4 अप्रैल से एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। आज बारिश के चलते यूपी में मौसम ठंडा होने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

यूपी में 31 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 31 मार्च को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन राज्य में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। खराब मौसम के चलते लोगों सावधानी बरतने और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

यूपी के किन जिलों में गिरेंगे ओले

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, हमीरपुर, महोबा, झांसी, मथुरा, हाथरस, एटा, जालौन, ललितपुर।

यूपी के इन जिलों में आज बिजली गिरने का अलर्ट

कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संभल, बदायूं और जालौन।

यूपी बांदा समेत ये जिले रहे सबसे गर्म

यूपी में सोमवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, बांदा जैसे शहर गर्म रहे। इन जिलों में 38 डिग्री के पार दिन का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जिसका अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद प्रयागराज में 40.5 डिग्री, वाराणसी में 39.9 डिग्री और कानपुर व अमेठी में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article