शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (26 April 2026) UP Weather Today: यूपी में गर्मी के रेड अलर्ट जैसा हाल, बांदा 47.4°C के साथ सबसे गर्म; इस दिन से होगी बारिश की एंट्री

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 April 2026: यूपी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है, बांदा में 47 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं।

Image

यूपी में आज का मौसम (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (26 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ी रही है। दिन के साथ ही रात में भीषण गर्मी परेशान कर रही हैं। कहीं-कहीं रात के समय भी लू की स्थिति देखने को मिल रही है। तापमान भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। शनिवार को बांदा पूरे देश में सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में अप्रैल माह में बांदा का तापमान 47.4 डिग्री पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दो दिन यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी सताएगी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

यूपी में 26 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज यूपी के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, आगरा समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों को छोड़कर शेष अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं रात में भी लू का प्रभाव बना रहेगा। अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज भी ऐसा ही तापमान देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दो दिन इसी तरह का मौसम प्रदेश में रहने की संभावना जताई है।

27 अप्रैल से बदलेगा यूपी का मौसम

27 अप्रैल के बाद यूपी में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिवहो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी में भी देखने को मिल सकता है। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 1 मई तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही तापमान में भी 3-5 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1