शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (23 April 2026) UP Weather Today: यूपी में आसमान से बरस रही आग! 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; इस दिन से होगी बारिश

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 April 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आज 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 26 अप्रैल से बारिश के आसार हैं।

Image

यूपी में आज का मौसम (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (23 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है, मानों आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी के कारण दिन के साथ ही रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा। साथ ही लू का कहर भी अधिकांश जिलों में देखने को मिल रहा है। आगामी 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। हालांकि 26 अप्रैल को मौसम अचानक करवट बदल सकता है। एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में 26 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने वाला है। दिनभर मौसम साफ रहेगा और तीखी धूप निकली रहेगी। इस दौरान कुछ जिलों में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आगरा, हरदोई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद में लू की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, संत रविदास नगर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और गाजीपुर में भी भीषण लू चलने का अलर्ट है।

यूपी में अभी और बढ़ेगा तापमान!

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन की वजह से अगले 3-4 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान 2-3 डिग्री तक पारा ऊपर चढ़ सकता है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में लू का असर रहेगा। वहीं 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन पूर्वी यूपी में गर्मी जारी रहेगी।

यूपी में बांदा रहा सबसे गर्म

यूपी में बुधवार को 30 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इस दौरान बांदा सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सिय रहा। आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गर्मी के कारण सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों को भी परेशानी हो रही है। गोरखपुर चिड़ियाघर में भालुओं को गर्मी से बचाने के लिए 8 किलोग्राम फ्रूट आइसक्रीम खिलाई गई। वहीं आगरा और अयोध्या में सड़कों पर पानी की बौछारें कराई गईं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article