शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (12 May 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का यू-टर्न,38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 May 2026: यूपी में नए पश्चिमी विक्षोभ से आज फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने 38 जिलों में आज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में आज का मौसम (12 May 2026): उत्तर प्रदेश में आज से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

यूपी में सबसे गर्म रहा बांदा

यूपी में बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिसके चलते तेज धूप निकल रही है और गर्मी भी तेज पड़ रही है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। दिनभर चिलचिलाती धूप निकली रही। जिससे गर्मी और तपिश ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज खासतौर से तराई इलाकों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में अगले 4 दिनों का मौसम

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में खासतौर पर तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article