शहर

UP Weather Today: यूपी में कभी बारिश-कभी तेज धूप,नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 May 2026: यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके कारण तेज गर्मी परेशान कर सकती है। लेकिन आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (10 May 2026): उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। आज यूपी में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन में तेज धूप भी निकलेगी और गर्मी भी सताएगी। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। शनिवार को यूपी में सबसे गर्म जिला झांसी रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रयागराज और बांदा में 39.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

यूपी में बारिश का नया दौर

मौसम विभाग के अनुसार, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते 12 मई को बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 12 से 15 मई के दौरान यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसके साथ ही एक बार फिर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मई में बदला-बदला सा मौसम

इस साल मई माह का मौसम बीते सालों की तुलना में खुशनुमा बना हुआ है। आमतौर पर इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में देश के अधिकांश हिस्से रहते हैं। लेकिन इस बार लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का मौसम बना हुआ है। इसके अलावा लगातार चल रही पूर्वी हवाएं भी इस मौसम की एक वजह हैं। साथ ही मार्च और अप्रैल के दौरान हुई बारिश ने भी गर्मी का अत्यधिक बढ़ने नहीं दिया। अभी भी वेदर सिस्टम के प्रभाव से कई जगहों पर बारिश हो रही है। जिससे गर्मी और लू से फिलहाल राहत है।

बारिश के कारण यूपी में लगातार गिरावट हो रही है, हरदोई जिले में तापमान ने नया रिकॉर्ड बना लिया। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह हरदोई में मई माह का सबसे ठंडा दिन रहा। आज हरदोई में साफ मौसम रहेगा, इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article