शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (10 June 2026) UP Weather Today: यूपी में आज से प्री-मानसून की दस्तक, 35 जिलों में तूफान का अलर्ट, 17 जिलों में लू का कहर जारी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 June 2026: यूपी में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर 17 जिलों में हीटवेव का प्रभाव बना हुआ है, वहीं 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

UP Weather today

यूपी में आज का मौसम (10 June 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। प्रदेश के एक हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरे हिस्से में आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को यूपी के कई जिलों में जोरदार आंधी-तूफान आया है। जिससे जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं टिन शेड ही उड़ गए। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में दिनभर भीषण गर्मी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो रही है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके प्रभाव से प्री-मानसून जोर पकड़ेगा।

यूपी में 10 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। आज झांसी, महोबा, कानपुर समेत 17 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार तड़के गाजियाबाद-नोएडा और संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य शहरों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। जिसके कारण दिन में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। शाम तक मौसम बदलने के आसार हैं।

35 जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र।

17 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, झांसी, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और भदोही।

यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा

यूपी मं मंगलवार को प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, इटावा, आगरा, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान आया। इस दौरान जोरदार बारिश भी दर्ज हुई। इस दौरान इटावा में एक टिनशेड तूफान में उड़कर महिला की गर्दन के करीब पहुंच गया। महिला ने अपने हाथों से किसी तरह उसे रोका और अपनी जान बचाई। यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा। जिसके बाद प्रयागराज और झांसी में 44 डिग्री के ऊपर पारा दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article