शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (1 April 2026) UP Weather Today: यूपी में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, क्या आज भी बरसेंगे बादल, जानें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 April 2026: मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी दिन यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला अप्रैल के पहले सप्ताह भी जारी रह सकता है।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम (1 April 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले हुए रंग नजर आ रहे हैं। वेदर सिस्टम के प्रभाव से यूपी में पिछले 3 दिनों से आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं संग झमाझम बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे, जिसने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। दिन में कई जगहों पर आसमान में काले बादल छा गए। खराब मौसम के कारण दिन में ही लोगों को गाड़ी की लाइटें जलानी पड़ गईं। तेज हवाओं और आंधी के कारण कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ने की घटनाएं भी सामने आई। यूपी में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा या नहीं, आइए जानते हैं।

यूपी में 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। जिसके प्रभाव से आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश या बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। शेष जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जिसके बाद 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर यूपी में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। साथ ही आंधी आने और ओले गिरने की भी आशंका है। बारिश के कारण तापमान में भी 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

यूपी में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान

IMD के अनुसार यूपी में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही अप्रैल से जून के बीच लू के दिनों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार गर्मी के मौसम में पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वांचल और मध्यांचल में गर्मी ज्यादा तेज पड़ेगी। हालांकि अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं, इससे बीच-बीच में गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी।

यूपी के कई जिलों में गिरे ओले

यूपी में बीते 24 घंटों के दौरान कन्नौज, बदायूं, कानपुर, फर्रुखाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में आंधी चली। साथ ही कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं जालौन, कन्नौज, मथुरा, बदायूं और आसपास के कई इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़े नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, मेरठ आदि जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं सहारनपुर, अलीगढ़ और मथुरा में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद प्रयागराज में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article