यूपी में आज का मौसम (05 July 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। जिसके कारण गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आज सुबह अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही तेज धूप भी निकल आई है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में भीषण गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
क्यों कमजोर पड़ गया मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही है, साथ ही बारिश कराने वाले मौसम सिस्टम कमजोर हो गए हैं, जिससे फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। हालांकि, यह स्थिति सिर्फ कुछ ही दिनों तक रहने वाली है। विभाग का कहना है कि 7 जुलाई से मानसून फिर एक्टिव होगा। जिसके बाद 8 से 10 जुलाई के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने वाला है। जिसके कारण पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में फिर सुधार होगा और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
यूपी में अब तक कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में यूपी में 1 जून से 4 जुलाई के बीच अब तक 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर इस अवधि में 118 किमी बारिश होती है, यानी इस बार 4 फीसदी बारिश कम रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक सबसे कम बारिश पूर्वी यूपी में 29 फीसदी कम बारिश हुई। जिनमें जौनपुर में 91%, देवरिया में 87%, वाराणसी में 75% और प्रयागराज में 71% दर्ज हुई।
इन जिलों में उमस और गर्मी का अलर्ट
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर।
