शहर

उदयपुर में रफ्तार का कहर, नाश्ते के ठेले को उड़ा ले गई कार; दो लोगों की मौत

उदयपुर में अंबामाता थाना क्षेत्र से करीब 150 मीटर दूर मल्लातलाई रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने नाश्ते के ठेले को टक्कर मार दी। जिससे वह 20 फीट दूर जा गिरा और नाश्ता कर रहे 4 लोग कार की चपेट में आ गए। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गए।

Image

उदयपुर में भीषण हादसा

Udaipur Accident: उदयपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े नाश्ते के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टक्कर से 20 फीट दूर गिरा ठेला

यह हादसा अंबामाता थाना क्षेत्र से करीब 150 मीटर दूर मल्लातलाई रोड पर हुआ। रोज की तरह नाश्ते का ठेला सड़क के किनारे लगा हुआ था, जहां कुछ लोग नाश्ता भी कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक तेज रफ्तार कार हवा से बातें करते हुए और सीधे ठेले से जाकर भिड़ गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और उसके लोहे के एंगल भी मुड़ गए। इस दौरान नाश्ता कर रहे चार लोग भी कार की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ठेला ठेला संचालक जीवन चारण और अर्जुन चारण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड बहुत तेज थी। ठेले से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा घुसी। हालांकि टक्कर के बाद कार के एयर बैग तुरंत खुल गए। जिस कारण चालक और उसका साथी बच गए। लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार लोगों की तलाश कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article