शहर

Barabanki News: तंत्र-मंत्र की आड़ में युवती से बलात्कार, शादी कराने के बहाने से घटना को दिया अंजाम; दो युवक गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 05:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी दो युवकों ने तंत्र-मंत्र की आड़ में युवती का रेप कर दिया। बाराबंकी के सफदरगंज के निवासी राहुल और मनोज ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Image

तंत्र-मंत्र की आड़ में दो युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक वेशधारी दो युवकों को तंत्र-मंत्र की आड़ में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार को तांत्रिक के वेश में झाड़फूंक करने पहुंचे सफदरगंज के बांकीपुर गांव निवासी राहुल (23) और मनोज (24) ने तंत्र-मंत्र करके शादी कराने के बहाने से 23 वर्षीय एक लड़की के साथ झोपड़ी में कथित रूप से बलात्कार किया।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लड़की के चीख-पुकार मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहुल तथा मनोज को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान  समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

मानसून सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा

मानसून सत्र की शुरुआत होते ही सपा को झटका; विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा

Assam News: सुबह-सुबह CRPF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज, दो साथियों की हत्या के बाद ASI ने खुद को मारी गोली

Assam News: सुबह-सुबह CRPF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज, दो साथियों की हत्या के बाद ASI ने खुद को मारी गोली