शहर

Jharkhand: गढ़वा में सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन फूंके; DSP-BDO पर किया हमला

झारखंड के गढ़वा में एक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वाहन फूंक दिए। लोगों को समझाने पहुंचे डीएसपी-बीडीओ समेत पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। साथ ही उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, आठ घायल।
  • हादसे के बाद लोगों ने जमकर किया हंगामा।
  • स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन में लगाई आग।

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात-आठ बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारी पर हमला

लोगों ने मौके पर पहुंचे रंका के डीएसपी, गढ़वा के बीडीओ और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। लोगों को समझाने की कोशिश विफल होने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया है।

स्कूली बच्चों की मौत

यह हादसा मंगलवार दोपहर गढ़वा के बाईपास रोड पर उस वक्त हुआ, जब शहर के सहीजना मोहल्ले में स्थित आरएन. टैगोर स्कूल में छुट्टी के बाद ऑटो बच्चों को लेकर उनके घर पहुंचाने जाटा गांव जा रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो पर 12 बच्चे सवार थे।

लोगों ने वाहन फूंके

ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को ऑटो से निकालकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। घटनास्थल पर भी बड़ी संख्या में लोग हैं। उन्होंने पिकअप वैन की आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी को भी भगा दिया।

गढ़वा बाईपास रोड अब भी निर्माणाधीन है, लेकिन इस पर गाड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका है। हाल के दिनों में इस सड़क पर कई हादसे हुए हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें