शहर

महराजगंज: अनियंत्रित पिकअप पलटा, दो श्रमिकों की मौत; छह घायल

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक पिकअप वाहन के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 बुरी तरह घायल हुए हैं।

Image

महराजगंज में सड़क हादसा

महराजगंज: जिले के पनियरा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि काम करने सिद्धार्थनगर जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पनियरा के बभनौली जंगल गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में देवरिया निवासी रियासत अली (45) और पीयूष यादव (22) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article