मुंबई

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत और 3 घायल

महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

महाराष्ट्र में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर

KEY HIGHLIGHTS
  • समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर
  • घायलों की हालत गंभीर
  • मुंबई और बुलढाणा के निवासी है मृतक

Samruddhi Expressway Road Accident: महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों में जोरदार टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

6 लोगों की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कदवांची गांव के पास हुआ। जहां एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (MUV) नागपुर से मुंबई जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एमयूवी अवरोधक को तोड़ते हुए रोड के बाईं ओर जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुंबई के निवासी हैं तीनों घायल व्यक्ति

जालना के सरकारी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश जाधव ने बताया कि छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं तीन घायलों का जालना के सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को छत्रपति संभाजीनगर जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि तीनों घायल व्यक्ति मुंबई के रहने वाले हैं। वहीं मृतकों में से तीन मुंबई और तीन अन्य बुलढाणा के रहने वाले थे। छत्रपति संभाजीनगर में दम तोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article