Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भारी बारिश के कारण लोग परेशान हैं। यहां बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। भारी बरसात के वजह से यहां बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी के तेज बहाव के वजह से यहां से गुजर रही ट्रक पानी में डूब गई। पूरे सड़क पर जलभराव के कारण इन रास्तों से ट्रक ले जाना ड्राइवर और उसके साथी को भारी पड़ गया। किसी तरह ट्रक चालक और उसके साथ ही तैकरकर अपनी जान बताई। लेकिन, जलभराव के बीच ट्रक उसमें समा गया।
ट्रक ले जाना पड़ा भारी
भारी बारिश के कारण सड़कों पर इस कदर जलभराव हुआ है कि यहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीज इस रास्ते से ट्रक ले जा रहे ट्राईवर और उसका साथी भी तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक सड़क के पानी में डूब गया।
ड्राइवर ने तैरकर बचाई जान
जिला अपनी ने पहले ही लोगों से सावधानी बरतने को कहा था। लेकिन, लोगों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर जलभराव वाले इलाकों से आना जाना कर रहे हैं। यहां जलभराव के करण बसों से आने जाने वाले रूट को बंद कर दिया गया है।
लोगों की आवाजाही बंद
हमीरपुर में प्रशासन के मना करने के बाद भी लोग इन रास्तों से आना जाना कर रहे हैं। प्रशासन की बातों का लोगों को पर कोई खास असर नहीं हुआ है। लोग अभी भी इन रास्तों स अपनी जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं।
