शहर

हरिद्वार तक पहुंचाने वाला ये रोड प्रोजेक्ट इस साल हो सकता है पूरा, तस्वीरों में देखें प्रोग्रेस

देश में कई बड़ी-बड़ी सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। उनमें से कई के इस साल यानी 2026 में आम जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। ऐसा ही एक हाईवे हरिद्वार और नजीबाबाद के बीच चार लेन का किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस हाईवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट -

Image

देखें हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट (x.com/DetoxTravellerr)

Photo : Twitter

देश के विकास का रास्ता यहां की लंबी-चौड़ी सड़कों से होकर जाता है। देश में हर तरफ बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे और हाईवे प्रोजेक्ट्स के चलते अब कई दिनों की दूरिया घंटों में और घंटों की दूरियां मिनटों में सिमट गई हैं। तेज रफ्तार सड़कों पर फर्राटा भरते हुए अब कहीं भी जाने के लिए रास्ते के बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसा ही एक रूट हरिद्वार और नजीबाबाद के बीच बन रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग यानी NH 34 का यह सेक्शन करीब 50 किमी लंबा है। चलिए जानते हैं इस सेक्शन पर कितना काम हो गया है और कब तक इसका काम पूरा हो सकता है।

हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन को बनाया जा रहा चार लेन का

Haridwar Najibabad highway

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट (x.com/DetoxTravellerr)

NH 34 के हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन की कुल लंबाई 50 किमी है। इस पूरे सेक्शन को चार लेन का बनाया जा रहा है। इस सेक्शन की शुरुआत हरिद्वार की तरफ चंडीघाट के पास हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से होती है और यह नजीबाबाद में जलालाबाद के पास जाकर खत्म होता है।

हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन पर तेजी से चल रहा निर्माण

Haridwar Najibabad Elevated corridore

हाईवे का कुछ हिस्सा एलिवेटेड भी बनाया जा रहा है (फोटो - x.com/DetoxTravellerr)

उत्तराखंड में हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के बीच बन रहे इस सेक्शन पर पिछले कई वर्षों से काम चल रहा है। पहले से मौजूद NH34 के इस हिस्से को चार लेन का बनाया जा रहा है। हालांकि, इसमें कुछ हिस्से ग्रीनफील्ड भी हैं।

हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन पर एनिमल कॉरिडोर

Animal Corridor

हाईवे पर एनिमल कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है (फोटो -x.com/DetoxTravellerr)

हरिद्वार नजीबाबाद सेक्शन पर 2-3 एलिवेटेड सेक्शनऔर रेलवे ब्रिज पर अभी काम बचा हुआ है। हालांकि, एक्सप्रेसवे के ज्यादातर हिस्से पर काम अब लगभग पूरा हो चुका है और कुछ हिस्से ट्रैफिक के लिए खोल भी कर दिए गए हैं। इस सेक्शन में एनिमल कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, ताकि जंगली जानवर बिना किसी परेशानी के जंगल में इधर-उधर जा सकें।

कब तक पूरा होगा हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन का काम?

Railway overbrige

रेलवे ओवरब्रिज पर अभी काम बचा हुआ है (फोटो - x.com/DetoxTravellerr)

जिस रफ्तार से हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन पर काम चल रहा है। इस स्पीड को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस साल यानी 2026 में इसका काम पूरा हो सकता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में आप इस हिस्से में फर्राटा भरें।

बड़ी सहूलियत लेकर आएगा ये प्रोजेक्ट

हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन के बन जाने के बाद नजीबाबाद और धामपुर के साथ ही उत्तराखंड में काशीपुर की ओर से हरिद्वार की राह आसान हो जाएगी। इस सफर में लगने वाला समय बचने के साथ ही मौजूदा गड्ढे वाली सड़कों पर सफर के मुकाबले सफर आरामदायक भी हो जाएगा। ऊपर दी गई जानकारी और तस्वीरें सभी सोशल मीडिया हैंडल x.com/DetoxTravellerr से साभार ली गई हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article