साल 2025 में भारत के इस शहर में आए सबसे ज्यादा पर्यटक, जानें नंबर 10 पर कौन
साल 2025 की विदाई की घड़ियां आ चुकी हैं। अब यह साल बस यादों में ही रहेगा। इस साल आपने भी कई यात्राएं की होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2025 में सबसे ज्यादा पर्यटक किस शहर में आए। चलिए जानते हैं 2025 में किन 10 शहरों में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे। इसमें पर्यटन स्थल के साथ ही धार्मिका यात्राओं को भी शामिल किया गया है। सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिए जा रहे हैं।
Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 31 2025, 15:41 IST
01 / 10
मैसूरू : कर्नाटक के मैसूरू में साल 2025 में 1-2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है
02 / 10
गोवा : अपने बीचों के लिए मशहूर गोवा में साल 2025 में 2-3 करोड़ पर्यटक पहुंचे
03 / 10
आगरा : ताजनगरी आगरा में साल 2025 में 3-4 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है
04 / 10
जयपुर : गुलाबी नगरी जयपुर पर्यटन की राजधानी है, यहां 2025 में 3-4 करोड़ लोग पहुंचे
05 / 10
नई दिल्ली : देश की राजधानी में 2025 में 3-5 करोड़ लोगों के आने की संभावना है
06 / 10
मथुरा-वृंदावन : लगभग 5 से 7 करोड़ लोगों ने साल 2025 में मथुरा-वृंदावन का दौरा किया
07 / 10
उज्जैन : साल 2025 में 7.3 करोड़ लोग महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे
08 / 10
वाराणसी : 12 करोड़ से अधिक लोग 2025 में काशी घूमने और दर्शन करने पहुंचे
09 / 10
अयोध्या : जनवरी से जून के बीच के ट्रेंड के अनुसार 20 करोड़ से ज्यादा लोक अयोध्या आए
10 / 10
प्रयागराज : महाकुंभ के दौरान 56 करोड़ लोग प्रयागराज संगम में स्नान के लिए पहुंचे