शहर

हिमाचल प्रदेश में डायरिया का प्रकोप, हमीरपुर में 24 घंटे में 34 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां हमीरपुर के 10 गांवों में पिछले 24 घंटे में ही डायरिया के 34 नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्कू ने भी खास निर्देश दिए हैं।

Image

हिमाचल में डायरिया का प्रकोप

Photo : Twitter

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के 10 गांवों में 24 घंटे के दौरान अतिसार यानी डायरिया (Diarrhea) के 34 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्यकर्मियों के माथे पर चिंता की लकीरे हैं। नए मामले सामने आने के बाद जिले में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 286 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आर.के. अग्निहोत्री ने बताया कि गुरुवार रात तक डायरिया के 34 मामले सामने आए। उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुल 286 मामलों में से 14 मरीज अस्पताल में हैं, 193 को छुट्टी दे दी गई है और बाकी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायतों लांबलू, चमनेड़, गसोता, बफरीन और पंधेर के बारह गांवों में पिछले शुक्रवार से अतिसार के मामले सामने आ रहे हैं। इस क्षेत्र की आबादी 4550 है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और लोगों को अपना ध्यान रखने को कहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिले के प्रभावित गांवों में बीमारी के प्रकोप के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि दवाओं और अन्य सुविधाओं में कोई कमी न हो।

सुक्खू ने जल शक्ति विभाग को सभी जल स्रोतों को ठीक से ‘क्लोरीनेट’ करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए जिले के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। मार्च में हमीरपुर में ऐसे ही प्रकोप से 400 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। स्थिति को नियंत्रण में लाने में प्रशासन को लगभग 10 दिन लगे थे।

- पीटीआई

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'