शहर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट पर यात्रा का समय घटेगा; और भी तेज चलेंगी शताब्दी-Vande Bharat

वंदे भारत ने भारत में ट्रेन यात्रा के अनुभव को बदलकर रख दिया है। वंदे भारत ट्रेनें शानदार यात्रा अनुभव, सुविधाओं और स्पीड का दूसरा नाम बन गई हैं। भारतीय रेलवे देश के दो बड़े शहरों के बीच चलने वाली वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने जा रही है।

Image

इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की बढ़ेगी स्पीड

Photo : Times Now Digital

वंदे भारत ट्रेनें देश की आधुनिक ट्रेनें हैं। इनमें कई आधुनिक सुविधाएं तो मिलती ही हैं, इनकी स्पीड भी अच्छी है। यह ट्रेनें अलग-अलग शहरों के बीच की दूरी को तेजी से तय करती है। वंदे भारत तेज, समय की पाबंद और सुविधाओं के मामले में देश में टॉप पर हैं। देश के दो प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली वंदे भारत को और भी ज्यादा स्पीड मिलने वाली है और इससे दोनों शहरों के बीच लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

इन शहरों की दूरी होगी कम

दक्षिण भारत के दो प्रमुख शहर बेंगलुरू और चेन्नई रोजगार देने वाले प्रमुख शहर हैं। जहां एक ओर चेन्नई ऑटोमोबाइल का मैनुफेक्चरिंग हब है, वहीं बेंगलुरू टेक और स्टार्टअप के लिए मशहूर है। इन दोनों शहरों के बीच लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है। इन दो शहरों के बीच दूरी 360 किमी है और अभी इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को 4.25 घंटे का समय लगता है। इस नए स्पीड अपडेट के बाद यह समय 25 मिनट और कम लगेगा, यानी अब सिर्फ 4 घंटे में चेन्नई से बेंगलुरू और बेंगलुरू से चेन्नई पहुंच जाएंगे। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी 20 मिनट का समय कम ही लेगी।

6 प्वाइंट में समझें कैसे बढ़ेगी स्पीड

  • पिछले साल चेन्नई-जोलारपेट्टई मार्ग को 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर अपग्रेड किया गया।
  • वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस की चार ट्रेनों को इस अपग्रेड से लाभ मिलेगा।
  • वंदे भारत ट्रेन ने ट्रायल रन के दौरान 183 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड हासिल की थी, लेकिन ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटे पर सीमित है।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) का बेंगलुरु डिवीजन आज यानी गुरुवार 5 दिसंबर को बेंगलुरु-जोलारपेट्टई सेक्शन पर स्पीड ट्रायल कर रहा है।
  • इस रूट पर अभी मौजूदा स्पीड लिमिट 110 किमी प्रति घंटे है, जिसे बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे किया जाएगा।
  • रेलवे सुरक्षा आयुक्त से एक बार मंजूरी मिल जाने के बाद नई स्पीड को लागू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Central Government Holiday 2025: केंद्रीय कर्मचारियों को 2025 में मिलेंगी ये छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

इसके साथ ही जनता को रेलवे ट्रैक पर न जाने की सलाह दी गई है। यही नहीं स्टेशन प्लेटफार्म पर भी सावधानी बरतने को कहा गया है। बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर पर काफी ज्यादा भीड़ है। इसमें प्रमुख टेक पार्क, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और कई आवासीय टाउनशिप शामिल हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article