Dec 05, 2024

मुंबई के 10 पॉश इलाके, जानें कितने में मिलेगा 2BHK

Digpal Singh

​जुहू​

यह मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से है। यहां पर कई फिल्मी हस्तियां रहती हैं। यहां का जुहू बीच वर्ल्ड फेमस । यहां 1500 स्क्वायर फीट का 3BHK 9.08 से 10.04 करोड़ में मिल जाता है। 79-134 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​मालाबार हिल​

यहां पर शहर के बड़े अमीर लोग रगते हैं। मुख्यमंत्री का आवास भी यहां पर है। इस इलाके में 1000 स्क्वायर फीट का 2BHK 8.24 से 9.10 करोड़ में मिलता है। 112-186 रुपये स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

महाराष्ट्र के 6 सबसे बड़े शहर

​कफ परेड​

नरीमन प्वाइंट के पास यह इलाका सबसे पॉश इलाकों में से एक है। यहां पर 7.44 से 8.23 करोड़ रुपये में 1000 स्क्वायर फीट का 2BHK ले सकते हैं। 115-180 रुपये स्क्वायर फीट में यहां किराये पर घर मिल जाता है।

Credit: Twitter

​बांद्रा वेस्ट​

यह इलाका भी अमीरों की पहली पसंद में आता है। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सेलिब्रेटी यहां रहते हैं। यहां पर 6.79 से 7.50 करोड़ रुपये में 1000 स्क्वायर फीट का 2BHK मिलता है। 88-146 रुपये स्क्वायर फीट में हां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

You may also like

महाराष्ट्र के 6 सबसे बड़े शहर, जानें CM ...
यूपी में बना 76वां जिला, 66 गांव होंगे श...

​ताड़देव​

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी यहीं रहते हैं। यहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर 1000 स्क्वायर फीट के 2BHK के लिए 6.04 से 6.67 करोड़ खर्च करने पड़ते हैं। 97-170 रुपये स्क्वायर फीट में आप यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

सरकारी छुट्टियों की लिस्ट

​वर्ली​

दीपिका-रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे कई दिग्गज यहां रहते हैं। यहां पर 1500 स्क्वायर फीट का 3BHK घर 12.27 से 13.57 करोड़ में जबकि 100-172 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में किराए पर मिल जाता है।

Credit: Twitter

​कोलाबा​

यहां पर देश के बड़े-बड़े उद्योगपति रहते हैं। रतन टाटा भी यहां रहते थे। यहां 1000 स्क्वायर फीट के 2BHK के लिए 6.03 से 6.67 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 89-142 रुपये प्रति स्क्वायर फीट किराया चुकाकर भी यहां रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​ब्रीच कैंडी​

होमी अदजानिया, आशा भोंसले, रॉनी स्क्रूवाला और अजीम प्रेमजी जैसी मशहूर हस्तियां यहां रहती हैं। यहां पर 7.87 से 8.70 करोड़ में 1000 स्क्वायर फीट का 2BHK मिलता है। 89-142 रुपये स्क्वायर फीट में यहां किराये पर रह सकते हैं।

Credit: Twitter

​पवई​

पवई भी मुंबई के पॉश इलाकों में से है, लेकिन यह पर अन्य की तुलना में प्रॉपर्टी सस्ती है। यहां 3.65 से 4.03 करोड़ में 900 स्क्वायर फीट का 2BHK मिल जाता है। सिर्फ 52 से 86 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में यहां किराये पर घर मिल जाता है।

Credit: Twitter

​महालक्ष्मी​

हाजी अली और मुंबई सेंट्रल के पास मौजूद यह क्षेत्र भी पॉश इलाका है। यहां पर 1000 स्क्वायर फीट के 2BHK के लिए 6.42 से 7.09 करोड़ रुपये खर्चने पड़ते हैं। 76-127 रुपये स्क्वायर फीट में किराये पर भी रह सकते हैं यहां। किराये से जुड़ी जानकारी मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिक ब्रिक्स के अनुसार है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: महाराष्ट्र के 6 सबसे बड़े शहर, जानें CM फड़णवीस का नागपुर किस नंबर पर

ऐसी और स्टोरीज देखें