शहर

Uttarakhand News: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और 11 घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 31, 2024, 04:11 PM IST

उत्तराखंड के टिहरी में एक कार चंबा की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

Image

उत्तराखंड के टिहरी में रोड एक्सीडेंट

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। नरेंद्रनगर के थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे गजा तहसील में गजा-दंदचाली-चंबा मोटर मार्ग पर दुवाकोटिधार के पास हुई।

ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

पुलिस ने बताया कि यह कार चंबा की ओर जा रही थी। जिसमें 14 लोग सवार थे। इस दौरान ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिससे वह खाई में जा गिरी। भट्ट ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई है। मृतकों की पहचान धर्मवीर असवाल (45), रितिका (22) और जगवीर सिंह रावत (40) के तौर पर हुई है। इनमें से जगवीर रावत की गजा के एक अस्पताल में मौत हुई।

घायलों का चल रहा इलाज

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें एक अन्य घायल व्यक्ति का अब भी गजा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि बाकी को एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

End of Article