​ताजमहल की खूबसूरती पर बट्टा लगा रहे बांस-बल्ली, अब हटाने की तैयारी​

ताजमहल को दुनिया का 7वां अजूबा कहा जाता है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए दुनियाभर से लाखों लोग हर साल यहां आते हैं। ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसकी खूबसूरती की तो लोग कसमें खाते हैं, लेकिन ताजमहल के मुख्य गुंबद पर काफी समय से पाड़ लगी है, जो इसकी खूबसूरती पर बट्टा लगा रही है। अब इस पाड़ हो हटाने की तैयारी कर ली गई है।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 19 2025, 17:33 IST
ताजमहल में क्रिसमस से पहले बड़ी तैयारी01 / 05

ताजमहल में क्रिसमस से पहले बड़ी तैयारी

आगरा में क्रिसमस से पहले ताजमहल के मुख्य गुंबद से पाड़ हटाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके हटते ही ताजमहल एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता में नजर आएगा। लंबे समय से चल रहे संरक्षण संबंधी कार्य के चलते गुंबद ढका हुआ है, जिससे ताज की असली सुंदरता आंशिक रूप से छिप गई है।

पाड़ से ढकी ताजमहल की खूबसूरती02 / 05

पाड़ से ढकी ताजमहल की खूबसूरती

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगी पाड़ के कारण ताजमहल का सबसे आकर्षक हिस्सा पूरी तरह से फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। पर्यटक ताजमहल को देखने जरूर आ रहे हैं, लेकिन उसकी मूल भव्यता और ऐतिहासिक सौंदर्य का पूरा अनुभव नहीं मिलने से निराश भी होते हैं। अब पाड़ हटने से लगता है यह कमी पूरी तरह दूर हो जाएगी।

पूरी शान से दिखेगा संगमरमर का गुंबद03 / 05

पूरी शान से दिखेगा संगमरमर का गुंबद

मुख्य गुम्बद से पाड़ हटते ही ताजमहल का संगमरमर से बना मुख्य गुंबद बिना किसी रुकावट के अपनी पूरी भव्यता में दिखाई देगा। धूप में चमकता सफेद गुंबद हमेशा से ताज की पहचान रहा है, जो अब फिर से साफ नजर आएगा। इससे ताजमहल का दृश्य और भी आकर्षक और भव्य हो जाएगा।

फोटो में भी दिखेगी बेइंतेहां खूबसूरती04 / 05

फोटो में भी दिखेगी बेइंतेहां खूबसूरती

अब तक ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पाड़ की वजह से पर्यटकों को फोटो खिंचवाने में परेशानी हो रही थी। कई लोग शिकायत करते थे कि ताज की तस्वीरों में पाड़ नजर आती है। पाड़ हटने के बाद पर्यटक बिना किसी रुकावट के ताजमहल की खूबसूरत तस्वीरें ले सकेंगे।

पर्यटन के लिहाज से अहम फैसला05 / 05

पर्यटन के लिहाज से अहम फैसला

क्रिसमस और नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। ऐसे में मुख्य गुंबद से पाड़ हटाने का फैसला पर्यटन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इससे आगरा की पर्यटन छवि और मजबूत होगी और ताजमहल की ओर सैलानियों का आकर्षण भी बढ़ेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!