शहर

राजकोट में ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’: 1500 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का हुआ खुलासा, तीन बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी

गुजरात पुलिस ने राजकोट में ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ के तहत बड़ा खुलासा किया है। यहां पुलिस ने 1500 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन खुलासा करते हुए तीन बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी की।

Image

राजकोट में ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ में बड़ा खुलासा।

गुजरात में चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए राजकोट ग्रामीण पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ के तहत अब तक करीब 1500 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। यह पूरा मामला करीब 2500 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें बैंकिंग सिस्टम के भीतर से ही सेंध लगाई गई।

जांच में सामने आया है कि जामनगर में पडधरी के YES बैंक में कार्यरत बैंक अधिकारी मौलिक कमाणी ने फर्जी खातों का नेटवर्क खड़ा किया। इन खातों को खोलने के लिए नकली दस्तावेज और फर्जी सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए भारी मात्रा में अवैध ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मौलिक कामाणी ने बैंकिंग सिस्टम की गहरी जानकारी का फायदा उठाकर इस पूरे रैकेट को ऑपरेट किया। इसी कड़ी में AXIS बैंक मैनेजर कल्पेश डांगरिया (जामनगर निवासी) की भूमिका भी सामने आई है, जिसने इस नेटवर्क को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। जो पहले YES बैंक में काम करता था, जिसकी वजह से दोनों संपर्क में आए थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक अन्य आरोपी अनुराग बालधा HDFC बैंक में कार्यरत था, जो साथ मिलकर APMC से जुड़े खातों का दुरुपयोग किया गया, जिनके जरिए बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन किया गया।

अब तक इस मामले में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई में तीन और बैंक कर्मचारियों अनुराग बालधा, मौलिक कामाणी और कल्पेश डांगरिया को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों ने यह साफ कर दिया है कि साइबर फ्रॉड का यह नेटवर्क केवल बाहर से नहीं, बल्कि बैंकिंग सिस्टम के अंदर से संचालित हो रहा था।

पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article