शहर

Sonbhadra: कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी, मिट्टी धसने से बेपटरी हुए 2 डिब्बे

सोनभद्र में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पलट गई। मालागाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि मिट्टी के धसने से ऐसाा हुआ, जिससे कि पटरी के दबने से मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए-

Image

सोनभद्र में कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई। जानकारी के अनुसार कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के बांसी में uprvunl का कोयला लेकर जा रही थी, जहां यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मिट्टी धसने की वजह से पटरी दबने से मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए। वीडियो में पलटे हुए मालगाड़ी के डिब्बों को साफ-साफ देखा जा सकता है।

बेपटरी हो गए 2 डिब्बे

मिली जानकारी के अनुसार मामला शक्तिनगर का है। जहां कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पलट गई। मालगाड़ी के पलटने से कोयले से लदी दो गाड़िया उलट गई। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से बाहर आ गए हैं। मालगाड़ी के पलटने से कोयले से लदी दो गाड़िया उलट गई। मालगाड़ी के पलटे हुए डिब्बे को वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है।

कोयला लेकर जा रही थी मालगाड़ी

कृष्णशिला रेलवे स्टेशन के बांसी में uprvunl का कोयला लेकर जा रही थी मालगाड़ी बेपटरी हो गई। गाड़ी के पलटने का कारण बताया जा रहा है कि मिट्टी धसने की वजह से पटरी दबने से मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे>

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article