शहर

UP : ब्रेक फेल ट्रक बना काल, टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 10 लोग; मौत के मंजर से थमा मिर्जापुर-रीवा हाईवे

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो कार में आग लगने से 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Image

मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है। यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास होने बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी पीछे से आ रही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई।

आग लगने के कारण बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर गया है।

सामने आए वीडियो में कार में भीषण आग लगी दिख रही है और हाईवे चीख पुकार मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग की वजह से कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और करीब आधा दर्जन लोग जिंदा जलकर मर गए। हादसे में जलने वालों की पूरी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच मौजूद होकर हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से संचालन कराने का प्रयास कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article