शहर

Uttarkashi News: सिलक्यारा टनल में इसी महीने से शुरू होगा निर्माण कार्य, दोबारा कराया जाएगा जियो सर्वे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 02:58 PM IST

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हुए हादसे के बाद इसी महीने से यहां पर निर्माण कार्य और मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा जियो सर्वे भी दोबारा कराया जाएगा।

Image

टनल में इसी महीने से शुरू होगा काम (फोटो साभार - ट्विटर)

Uttarkashi News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए टनल हादसे ने प्रदेश को सुर्खियों में ला दिया है। निर्माणाधीन सुरंग में काम करते समय अचानक से सुरंग में भूस्खलन होने से 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे। हालांकि अभी सुरंग में सन्नाटा पसरा हुआ है। मजदूरों के रेस्क्यू होने के बाद से वहां काम बंद है। इस हादसे से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं कि आखिर क्या इसी तरह पहाड़ों पर विकास होगा? क्या आल वेदर रोड योजना के तहत मानकों को दरकिनार कर टनल निर्माण किया जाएगा। आल वेदर रोड के तहत इस टनल का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस हादसे के बाद अब 2024 तक इसका काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है।

जियो सर्वे होगा दोबारा

आपको बता दें कि सिलक्यारा सुरंग की डीपीआर में जो भूगर्भीय जांच की रिपोर्ट लगी हुई है, वह गलत निकली। निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट में इस पहाड़ में हार्ड रॉक बताई गई थी, लेकिन जब निर्माण शुरू हुआ तो भुरभुरी मिट्टी निकली। इसी वजह से अब दोबारा जियो सर्वे कराया जाएगा। सिलक्यारा सुरंग 4500 मीटर (4.5 किमी) लंबी है। सिलक्यारा की ओर से करीब 2,350 और दूसरे बड़कोट छोर से करीब 1,600 मीटर तक सुरंग खोदी जा चुकी है। बीच का करीब 483 मीटर हिस्सा ही बचा हुआ है। इसकी खुदाई पूरी होने के बाद सुरंग आरपार हो जाएगी।

इसी महीने से फिर शुरू होगा काम

इस सुरंग का निर्माण 853.79 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खल्खो का कहना है कि टनल हादसे के बाद अभी तो टनल में सन्नाटा है। पर इसी महीने से सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य भूगर्भीय सर्वे, सेफ्टी ऑडिट के साथ शुरू होगा। यानी मलबा हटाने और सुरंग का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होगा। इस बार कंपनी कोई भी गलती नहीं करने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article