शहर

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा; 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे उथिंड गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Image

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे एक कार, जो बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग और उथिंड गांव की ओर जा रहा था, अचानक नियंत्रण खो बैठा और लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिर गया। राहत की बात यह रही कि गिरते समय वाहन एक पेड़ में अटक गई, जिससे हादसा और भी भयावह होने से बच गया। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर के निर्देशन में ऊखीमठ पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा। हादसे में रेशमा देवी, दक्षित, सान्वी, विहान और वैभव घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस दुखद दुर्घटना में महेन्द्र सिंह, उनके बेटे अंजन सिंह और संगीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

तेजी से बचाव अभियान चलाया गया

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में प्रभावित सभी लोग उथिंड गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, वहीं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तेजी से बचाव अभियान चलाया, जिसके चलते घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू कराया जा सका।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!