टीवी मसाला

Bigg Boss 13 फेम Shefali Bagga पर गिरी कानूनी गाज, बेटिंग ऐप केस में ED ने की सख्त पूछताछ

Shefali Bagga In Mahadev Batting App Case: अवैध बेटिंग ऐप केस में ईडी की जांच तेज होती जा रही है। इस मामले में कई स्टार्स फंस चुके हैं और अब शेफाली बग्गा का नाम इस केस में आया है।

Image

shefali bagga (photo credit- instagram)

Shefali Bagga In Mahadev Batting App: बिग बॉस 13 फेम और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गई हैं। इन दिनों महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस (Mahadev Batting App Case) मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की तरफ से सख्त जांच चल रही हैं। ईडी कथित तौर पर इस अवैध बेटिंग एप का प्रचार करने वाले और इससे जुड़े लोगों की तलाश में लगी है। इस मामले में अब तक कई स्टार्स के नाम आ चुके हैं और अब इसी केस में शेफाली बग्गा का नाम भी सामने आया है, जिसके बाद ईडी का एक्शन शेफाली बग्गा पर हुआ है। इस मामले में शेफाली से पूछताछ हुई है। इतना ही नहीं, ईडी की तरफ से उनके ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler 17 July: अनुपमा की प्राइज मनी में सगी औलादों ने गड़ाया दांत, घर खरीदने का सपना होगा चूर

    शेफाली बग्गा से दूसरे दिन पूछताछ

    शेफाली बग्गा से पहले गुरुवार को इस मामले में लगभग 5 से 6 घंटे तक पूछताछ चली थी। तब ईडी ने शेफाली को अपने कार्यलय बुलाकर अहम चीजों पर सवाल किए थे। इसके बाद शुक्रवार को भी ईडी ने शेफाली से इस मामले पर पूछताछ की है। जांच एजेंसी शेफाली से उनके वित्तीय लेन-देन, आनलाइन बेटिंग एप के प्रचार-प्रसार, डिजिटल गतिविधियों, इंटरनेट मीडिया अकाउंट और टेलीग्राम चैनल से जुड़े सवाल कर रहे हैं।

    शेफाली बग्गा पर क्या लगे आरोप

    जानकारी के मुताबिक, शेफाली बग्गा खानजन जगदीश ठक्कर की करीबी बताई जा रही है, जो भारत में बेटिंग ऐप के संचालन और प्रचार से जुड़ा है। दावा है कि जांच एजेंसी को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसमें शेफाली का बेटिंग ऐप से कनेक्शन साफ दिखाई दे रहा है। शेफाली पर आरोप है कि वह बेटिंग ऐप का प्रचार में जुड़ी हुई है, जो दुबई, लदंन समेत कई जगह पर विदेशों में चलाई जा रही है। जांच एजेंसी को ऐसे कथित पेज भी सोशल मीडिया पर मिले हैं, जिसमें शेफाली बेटिंग ऐप का प्रचार करती हुई साफ नजर आ रही हैं। उन पर आरोप है कि वह खिलाड़ियों को कथित तौर पर टिप्स भी देती हैं। ईडी का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया कि शेफाली बग्गा ने अपने टेलीग्राम चैनल का लिंक साझा किया था और उस चैनल पर अवैध बेटिंग से जुडे़ प्रमोशन और टिप्स दिए जाते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mouni Roy संग अफेयर की अफवाहों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर बार कुछ चीजें...'

      कई स्टार्स के नाम आ चुके हैं सामने

      बता दें कि इस मामले में पहले भी कई स्टार्स से पूछताछ हो चुकी है। महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोशन में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर का नाम सामने आ चुका है। उनसे भी ईडी ने पूछताछ की थी। इतना ही नहीं, इस ऐप के प्रमोटर की दुबई में शादी हुई थी, जिसमें कई स्टार्स ने परफॉर्म किया था। इस लिस्ट में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान समेत कई नाम शामिल है। ईडी ने इन स्टार्स को भी समन जारी किया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article