शहर

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिट पहुंचे अखिलेश यादव; जानें क्या है अपडेट

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है और संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों को उपचार की निगरानी के लिए सिविल अस्पताल में बुलाया गया है। पाठक ने कहा कि जब चौधरी की हालत स्थानांतरण के लायक स्थिर हो जाएगी तो उन्हें विशेष उपचार के लिए लोहिया संस्थान में स्थानांतरित किया जा सकता है

Image

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौधरी दिवंगत मुलायम सिंह यादव के दिनों से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर दिल का दौरा पड़ने के बाद वरिष्ठ नेता को स्ट्रेचर पर बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया।चौधरी की हालत की जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे। यादव ने ’पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ’’डाक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। उनका उपचार किया जा रहा है। जब यादव से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी अन्य बड़े अस्पताल ले जाने पर विचार हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कही और ले जाने की बात नहीं है, डाक्टर की रिपोर्ट के बाद ही कुछ विचार होगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री चौधरी को देखने के लिए पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चौधरी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा किया। पाठक के पास राज्य के स्वास्थ्य विभाग का प्रभार है। पाठक ने पत्रकारों से कहा, ’’उन्हें (चौधरी) दिल का दौरा पड़ा और उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है और वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है और संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों को उपचार की निगरानी के लिए सिविल अस्पताल में बुलाया गया है। पाठक ने कहा कि जब चौधरी की हालत स्थानांतरण के लायक स्थिर हो जाएगी तो उन्हें विशेष उपचार के लिए लोहिया संस्थान में स्थानांतरित किया जा सकता है

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चौधरी को अस्पताल लाने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक मसाज दी और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया, जहाँ विभाग की टीम ने उनका इलाज किया।

उन्होंने कहा, "हमारे विशेषज्ञ उन्हें होश में लाये और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।" उन्होंने यह भी बताया कि लोहिया इंस्टीट्यूट से कार्डियक और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट की एक टीम को तुरंत सिविल हॉस्पिटल भेजा गया।

गुप्ता ने बताया कि हालत स्थिर होने के बाद चौधरी को लोहिया इंस्टीट्यूट स्थानांतरित कर दिया गया और अभी उनकी हालत स्थिर है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article