शहर

फिरोजाबाद में SDM के होमगार्ड को ट्रैक्टर से कुचला, पैसों के लेनदेन को लेकर हुई बहस के बाद हत्या

फिरोजाबाद में एसडीएम के होमगार्ड की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार खेत की जुताई के दौरान होमगार्ड की गांव के कुछ लोग से उधारी के पैसे को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपियों ने उसपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

Image

पुलिस होमगार्ड की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • फिरोजाबाद के नगला कुशहाल गांव की वारदात
  • गांव के नामजद लोगों ने चढ़ाया ट्रैक्टर
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Firozabad News: फिरोजाबाद में एसडीएम के होमगार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार की रात खेत की जुताई के दौरान पुलिस होमगार्ड को गांव के नामजद लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अपने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। इस वारदात के पीछे की वजह पेसों का लेनदेन बताया जा रहा है।

उधारी के रुपये को लेकर कहासुनी

यह घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला कुशहाल गांव की है। मृतक का नाम सर्वेश कुमार है, वह SDM मुख्यालय का गार्ड बताए जा रहे हैं। बुधवार रात को सर्वेश कुमार पर गांव के मनोज और आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खेत की जुताई के समय सर्वेश की इन लोगों से उधारी के रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके चलते आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article