ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में इलेक्ट्रिक शाफ्ट में लगी आग, मेंटेंनेस टीम और निवासियों ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाउसिंग सोसायटी में इलेक्ट्रिक शाफ्ट में अचानक आग लग गई। जिसके बाद सोसायटी की मेंटेंनेस टीम और वहां के निवासियों ने आग को बुझाया।

Image

सोसाइटी की इलेक्ट्रिक शाफ्ट में लगी आग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में बड़ा हादसा टल गया। बुधवार को एक हाउसिंग सोसायटी के इलेक्ट्रिक शाफ्ट में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बारे में लोगों ने सोसायटी की मेंटेंनेंस प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद मेंटेंनेस टीम और यहां के निवासियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे तारों की रिपेयरिंग के बाद फिर से शुरू किया जाएगा।

देखें घटना का वीडियो

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की है। जहां गौर सीटी 1 के 6th एवेन्यू के टावर बी में बुधवार शाम को इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लोगों ने फौरन इसकी सूचना मेंटेंनेंस प्रबंधन को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक पैनल की आग को बुझाया।

तारों को किया जा रहा रिपेयर

इस घटना के दौरान 15 मिनट तक तारों में आग लगी रही। जिस कारण तार डैमेज होने से बिजली चली गई। अब प्रबंधन द्वारा इन तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसके बाद बिजली वापस आ जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article