शहर

Punjab News: संगरूर में ड्रग तस्करों से परेशान शख्स ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने कहा- शख्स पर पहले से 9 मामले दर्ज

Punjab News: पंजाब के संगरूर में ड्रग्स को लेकर एक शख्स के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जगसीर सिंह उर्फ जग्गा ने डीसी दफ्तर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया। जग्गा ने नशा तस्करों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों का भी हवाला दिया है।

Image

डीसी दफ्तर के सामने जहरीला खा लिया पदार्थ (प्रतीकात्मक फोटो)

Punjab News: पंजाब के संगरूर में एक बार फिर ड्रग्स को लेकर एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल इस शख्स का पटियाला के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि इस शख्स ने उसके पड़ोस में नशा बेचने वाले कुछ लोगों का वीडियो बनाया था जिससे नाराज होकर ड्रग्स बेचने वाले लोगों ने इस पर ही हमला कर दिया लेकिन उसके बावजूद पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा ने संगरूर में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर जमकर सियासत भी शुरू हो गई है।

जग्गा पर पहले से 9 मामले दर्ज

संगरूर में डिप्टी कमिश्नर यानी डीसी दफ्तर के सामने रविवार को एक शख्स ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने जगसीर उर्फ जग्गा को पहले संगरूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पटियाला के राजिंदर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। संगरूर के नमोल गांव के रहने वाले जगसीर सिंह जग्गा ने कहा कि उसके घर के पड़ोस में कुछ लोग ड्रग्स बेचते हैं। नशा बेचने की वीडियो उसके घर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। जिसके बाद नशा बेचने वाले लोगों ने उसके घर आकर उसके साथ और उसके परिवार से मारपीट की। उसे डराया धमकाया गया और वीडियो डिलिट करने का दबाव बनाया। उसे जान से मारने की धमकियां दी। जब उसने इसकी गांव के सरपंच व पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने भी इन लोगों के खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। लेकिन जग्गा सिंह सुसाइड अटेम्प्ट मामले में संगरूर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी संगरूर रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि खुद जग्गा पर पहले से 9 मामले दर्ज हैं इसमें NDPS केस भी शामिल हैं। इस साल भी जग्गा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पूरे मामले की पुलिस कर रही जांच

इस मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग कितने मजबूर हो गए संगरूर पंजाब के मुख्यमंत्री का होम डिस्ट्रिक्ट है यह सीधा-सीधा फैलियर भगवंत मान का है। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से पिज़्ज़ा और बर्गर से भी फास्ट डिलीवरी ड्रग्स की हो गई है। पिछले 14 दिनों में यह तीसरी घटना संगरूर में हुई है। संगरूर में पुलिस और पॉलिटिकल नेक्सस चल रहा है संगरूर में कमजोर पुलिस अफसर को लगाया गया है।।जिन्हें बाय इलेक्शन में चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया गया था उन्हें एसपी लगाया गया है। जहां घटना हुई है वह आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का विधानसभा क्षेत्र है।अमन अरोड़ा ने सरपंच को वीडियो डिलीट करने के लिए बोला था और सरपंच ने जगसीर सिंह पर वीडियो डिलीट करने का दबाव डाल रहा था । संगरूर में नशे की वजह से आत्महत्या का प्रयास करने वाले मामले पर आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि वो व्यक्ति ड्रग एडिक्ट है, उसको किसने उकसाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। विपक्ष के सवाल उठाने पर कहा उनको और कुछ दिख ही नहीं रहा है पंजाब में ये भारत की राजनीति के गिद्ध हैं और लाश ढूंढते हैं,वो जग्गा सिंह लाश बना नहीं है इसलिए शाम तक चुप हो जाएँगे।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 22 सितंबर 2026): दरियागंज, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, रोहिणी और बुद्ध विहार सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 22 सितंबर 2026): दरियागंज, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, रोहिणी और बुद्ध विहार सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने

नवरात्रि से पहले साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: 'रेंट पर गरबा पार्टनर' विज्ञापन पर मचा बवाल, साइबर सेल की चेतावनी

नवरात्रि से पहले साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: 'रेंट पर गरबा पार्टनर' विज्ञापन पर मचा बवाल, साइबर सेल की चेतावनी

हाय रे इश्क! प्रेम संबंध के लिए तैयार नहीं हुआ परिवार तो 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई लड़की, प्रेमी के आने पर ही उतरी