शहर

चारधाम यात्रा के बीच हाई अलर्ट! केदारनाथ में संदिग्ध युवक से धारदार हथियार बरामद

केदारनाथ धाम में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक युवक के पास से दो धारदार हथियार बरामद हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक बिना आईडी के टेंट में ठहरा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Image

केदारनाथ यात्रा में संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप

Photo : Times Now Digital

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिसके पास से दो धारदार हथियार और दो एयरगन जैसी खिलौना बंदूकें मिली हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक बिना आईडी के टेंट में रुका हुआ था। जिसके बाद टेंट संचालक पर भी कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

केदारघाटी में चेकिंग अभियान जारी

पुलिस के मुताबिक, चारधाम यात्रा 2026 के चलते केदारघाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार शाम को भी पुलिस टीम टेंट कॉलोनियों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक की संदिग्ध गतिविधियां को देखकर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद हुईं।

बिना ID चेक किए टेंट में रुकवाया

सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी ने बताया कि युवक बिना किसी वैध पहचान पत्र के एक टेंट में रुका हुआ था। जांच में यह भी पता चला कि टेंट संचालक ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए आईडी जांच किए बिना ही युवक को यहां ठहराया था। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित टेंट संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक

शुरुआती जांच में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के निवासी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया, तो बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

चारधाम यात्रा के बीच आई इस घटना के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article