शहर

राजा रघुवंशी के घर के बाहर हंगामा, महिला ने रघुवंशी के बड़े भाई को अपने 'बच्चे' का पिता बताया

Raja Raghuvanshi News: महिला ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद सचिन ने उसे और उसकी संतान को बेसहारा छोड़ दिया जिससे वह बुरे हाल में रहने को मजबूर है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

Raja Raghuvanshi News: मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर के बाहर एक महिला ने मंगलवार को हंगामा किया। महिला ने दावा किया कि रघुवंशी का बड़ा भाई उसके बच्चे का पिता है और उसने अपनी संतान के जन्म के बाद मां-बेटे को बेसहारा छोड़ दिया। रघुवंशी के बड़े भाई ने महिला के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह उसे बदनाम करके धन ऐंठने के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक एक महिला अपनी गोद में दुधमुंहे बच्चे को लेकर राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर पहुंची। महिला ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उसके पास इसकी डीएनए रिपोर्ट है कि रघुवंशी का बड़ा भाई सचिन इस बच्चे का पिता है।

महिला ने दावा किया कि उसे अपने घर के बाहर देख सचिन गायब हो गया और उसकी मां ने घर के दरवाजे पर भीतर से ताला लगा दिया।उधर, सचिन ने इस महिला के तमाम दावों और आरोपों को सिरे से खारिज किया।

उन्होंने कहा, 'यह महिला मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करके मुझसे धन ऐंठने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। मैं इस सिलसिले में उचित कानूनी कदम उठाऊंगा।' इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे। उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article