भोपाल

राजा रघुवंशी मर्डर पर बनेगी 'Film',फिल्म का नाम 'हनीमून इन शिलॉन्ग' प्रस्तावित, परिवार ने की घोषणा

रघुवंशी के एक अन्य बड़े भाई विपिन ने कहा कि उनके भाई के हत्याकांड पर फिल्म बनाए जाने के लिए सहमति देने के पीछे उनके परिवार का मकसद यह भी है कि जनता के सामने मेघालय की 'सही छवि' पेश की जा सके।

Image

राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी (फाइल फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

Raja Raghuvanshi Film: मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के परिवार ने मंगलवार को घोषणा की कि इस बहुचर्चित वारदात पर फिल्म बनाने के लिए उसने अपनी सहमति दे दी है।रघुवंशी के बडे़ भाई सचिन ने संवाददाताओं को बताया, 'हमारे परिवार ने मेरे भाई के हत्याकांड पर फिल्म बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। अगर हम मेरे भाई की हत्या की कहानी को बड़े परदे पर नहीं लाएंगे, तो लोगों को पता नहीं चल सकेगा कि इस मामले में कौन सही था और कौन गलत?'

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनने वाली फिल्म का नाम 'हनीमून इन शिलॉन्ग' प्रस्तावित है।इस प्रस्तावित फिल्म के निर्देशक एसपी निम्बावत ने कहा, 'राजा रघुवंशी को अपनी शादी के बाद बहुत बड़ा विश्वासघात झेलना पड़ा था। हम अपनी फिल्म के जरिये जनता को संदेश देना चाहते हैं कि विश्वासघात की ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।'

उन्होंने फिल्म के अभिनेताओं के नामों का खुलासा किए बगैर कहा, 'हमारी फिल्म की पटकथा तैयार है। इसकी 80 प्रतिशत शूटिंग इंदौर और 20 प्रतिशत शूटिंग मेघालय के अलग-अलग इलाकों में होगी।' इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे।

उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article