शहर

Rewari Accident: खाटू श्याम से लौटते वक्त हादसा, गाड़ी की स्टेपनी बदलते समय कार ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

रेवाड़ी के खरखड़ा गांव के पास गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे कुछ लोगों को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। ये लोग खाटू श्याम से वापस दिल्ली लौट रहे थे।

Image

रेवाड़ी में सड़क हादसा

Rewari Accident: रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। ये लोग खाटू श्याम से वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव खरखड़ा के पास इनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इस गाड़ी की स्टेपनी बदलने के दौरान पीछे से एसयूवी ने इन लोगों को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के कारण एसयूवी कार पलट गई। इस हादसे में चार महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। ये लोग दिल्ली में एक ही कैंपस के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि जब कार में सवार लोग राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और पूजा करके वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 58 वर्षीय रोशनी, 54 वर्षीय नीलम, 50 वर्षीय पूनम जैन, 40 वर्षीय शिखा, हिमाचल प्रदेश निवासी कार चालक 40 वर्षीय विजय और खरखरा गांव के रहने वाला 24 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article