शहर

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, एक बच्चा समेत पांच की मौत; आठ लोगों की हालत गंभीर

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 26, 2024, 07:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को वैन और यूपी रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बहराइच रोड पर रविवार को भीषण दुर्घटना हो गई। बहराइच रोड पर नकहा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार वैन और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस के बीच भिड़त हो गई। इसमें एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

बस और वैन के बीच टक्कर

लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि यात्रियों से भरी वैन बहराइच की ओर से लखीमपुर जा रही थी, तभी नकहा गांव के पास वह लखीमपुर से आ रही एक रोडवेज बस से टकरा गई। उन्होंने कहा कि एक बच्चे सहित वैन में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का इलाज जारी

तिवारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और चिकित्सा कर्मचारियों को शीघ्र और उचित उपचार के निर्देश दिए।

End of Article