Reasi Landslide Incident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना सलुख इख्तर नाला क्षेत्र में उस वक्त हुई जब राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। अचानक हुए भूस्खलन में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर उनके वाहन से टकरा गया, जिससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रियासी जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्ष 2011 बैच के अधिकारी राजिंदर सिंह राणा वर्तमान में रामनगर एसडीएम के पद पर तैनात थे। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में भी इसी तरह की घटना में सेना के दो जवानों की चट्टान गिरने से जान जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एसडीएम राणा के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
इसी दौरान रियासी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दो एम्बुलेंस मौके पर रवाना की गईं। उन्होंने कहा, "घायलों में से छह लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में हमने एक युवा अधिकारी को खो दिया है, जो बेहद दुखद है।
