शहर

Rangbhari Ekadashi 2024: होली के रंग में सजे बांके बिहारी, भक्तों पर चढ़ा भक्ति का रंग

श्री बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत हो चुकी है। भक्तजन अपने ठाकुर जी के साथ होली खेलकर खुशी से झूमते-गाते नजर आ रेह हैं।

Image

रंगभरी एकादशी

Rangbhari Ekadashi 2024: होली आने वाली है। सभी लोग होली की तैयारी में लगे हैं और होली के दिन अपने प्रियजानों को होली के रंग में रंगने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बांके बिहारी मंदिर में होली की शुरुआत हो चुकी है। रंगभरी एकादशी पर यहां ठाकुरजी को सफेद पोशाक धारण करवा कर, उन्हें सिंहासन पर बैठाकर भक्त उनके साथ होली खेल रंग में सराबोर हो चुके हैं। भक्तजन बांके बिहारी के साथ होली खेलकर उनके रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। यहां इस दिन से होली की शुरुआत हो चुकी है।

रंगभरी एकादशी पर सबके आराध्य श्री बांकेबिहारी महाराज को सफेद पोशाक धारण करवाया जाता है, जिसके बाद उन्हें सिंहासन पर विराजमान कर भक्त उनके साथ होली खेलते हैं। और इस तरह यहां होली की शुरुआत होती है। इस दिन पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाता है।

रंगभरी एकादशी से शुरू होली

रंगभरी एकादशी पर बांके बिहारी के साथ होली खेलने के लिए शुद्ध केसर का रंग तैयारी किया जाता है और फिर उनके साथ होली खेली जाती है और इस तरह से यहां मंदिर में ठाकुर जी के साथ रंग खेलकर होली की शुभारंभ होता है। यहां रंगभरी एकादशी से होली शुरू होकर होली पूर्णिमा की शाम तक चलती है। वहीं इस दिन मंदिर में ठाकुर जी को ठंडई और जलेबी का भोग भी लगाया जाता है।

रंग में डूबे नजर आए भक्तजन

रंगभरी एकदाशी पर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके बाज सभी मंदिर में बांके बिहारी के साथ होली खेलकर परंपरागत होली की शुरुआत करते हैं। यहां का मनमोहक नजारा देखने लायक होता है। सभी श्रद्धालु अपने अराध्य के रंग में रंगकर खुश से झूमते, नाचते और गाते हैं और होली मनाते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article