राँची

Dhanbad News: 'अंग्रेजों के जमाने की जेल' में विराजेंगी मां दुर्गा, जेलर करेगा सुरक्षा; जय-वीरू भी होंगे मंच पर

धनबाद के मशहूर मनईटांड़ नवयुवक संघर्ष समिति इस बार 53वां दुर्गा पूजा खास थीम के साथ मनाने जा रही है। इस साल समिति ने पंडाल को सुपरहिट फिल्म शोले के 50वें साल को समर्पित किया है। समिति हर साल की तरह इस साल भी माता के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है।

Image

धनबाद में शोले की थीम पर सजाया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल

Photo : Times Now Digital

दुर्गा पूजा की तैयारियां धनबाद में शुरू हो गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। धनबाद के मशहूर मनईटांड़ नवयुवक संघर्ष समिति इस बार 53वां दुर्गा पूजा खास थीम के साथ मनाने जा रही है। इस साल समिति ने पंडाल को सुपरहिट फिल्म शोले के 50वें साल को समर्पित किया है। पंडाल का मुख्य गेट जेल की तरह होगा, जिसमें पुराने जमाने की जेल दिखाई जाएगी। गब्बर सिंह, जेलर, जय और वीरू जैसे शोले के किरदार थर्मोकोल, बांस और अन्य नैचुरल उत्पादों से बने प्राकृतिक रंगों में फिल्मी सीन इस पंडाल में हूबहू उतारेंगे। खास बात तो ये है कि पंडाल को पूरी तरह ईको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है।

पंडाल में क्या है खास

नवयुवक संघर्ष समिति के सचिव संजय सिन्हा ने पंडाल के बारे में बात करते हुए कहा कि मनईटांड में 1972 से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह अपने थीम आधारित पंडाल के लिए पूरे धनबाद में मशहूर है। इस बार हम आर्ट डायरेक्टर श्यामल सेन के मार्गदर्शन में अंग्रेजों के जमाने की जेल व्यवस्था पर बेस्ड थीम पंडाल बना रहे हैं, जो कि फिल्म शोले से प्रेरित है। वहीं समिति ने अध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि धनबाद और आसपास के लोग इस अनोखे पंडाल को देखने के लिए उत्साहित हैं। इस पंडाल का बजट करीब 5 से 6 लाख के बीच है। हर साल की तरह इस साल भी हम माता के भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है।

Angrejon ke jamane ke jailer

शोले थीम दुर्गापूजा पंडाल में अंग्रेजों के जमाने के जेलर

ये हैं नवयुवक संघर्ष समिति के सदस्य

अध्यक्ष शैलेश सिंह, सचिव संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज चौरसिया, सहायक सचिव प्रथमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, बीरबल सिंह, कोषाध्यक्ष कुंदन साव, सहायक कोषाध्यक्ष संजू यादव, विकास सिंह, रोहित सिंह, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, अमन, अर्जुन, अतुल, ऋषु, देव करण, प्रियांशु, अश्विनी एवं अन्य।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article