Tatanagar-Patna-Berhampur Vande Bharat: झारखंड को रफ्तार की सौगात मिलने वाली है। अब राज्य के लोग एक्सप्रेसवे ट्रेनों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में भी सफर कर सकेंगे। हालांकि, राज्य में पहले से एक वंदे भारत संचालित है। फिलहाल, टाटानगर से बिहार पटना और बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। फिलहाल, चक्रधर मंडल को वंदे भारत ट्रेन चलाने के आदेश का इंतजार है, जबकि वंदे भारत ट्रेन को संचालित करने को लेकर टाटानगर स्टेशन के वॉशिंग लाइन नंबर एक को अपग्रेड करने के साथ ट्रैक्शन सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के शुरू होने से राज्य के लोगों को कम समय में बेहतर यात्रा का लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं यह ट्रेन किन-किन स्टेशनों से यात्रियों को लेकर चलेगी।
टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत रूट मैप (Tatanagar-Berhampur Vande Bharat Route Map )
टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत चलाने के लिए कोचिंग डिपो के कर्मचारियों और तकनीशियन ने हटिया स्टेशन के वॉशिंग लाइन में वंदे भारत मेंटेनेंस की ट्रेनिंग भी ली है। वहीं, टाटानगर रेलवे के 6 सीनियर लोको पायलट को वंदे भारत पटना ट्रेन के लिए मुरी, गोमो, गया, जहानाबाद और बरहमपुर रूट में चाईबासा, डांगुवापोसी होकर ट्रेनिंग दी गई है। चक्रधरपुर मंडल में वॉशिंग लाइन नंबर एक को 10 अगस्त तक अपग्रेट करने के लिए रेलवे जोन के आदेश 25 अगस्त तक दोनों रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की उम्मीद थी। लेकिन, वंदे भारत ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला है। यह वह प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे यात्री स्टेशन के पूछताछ केंद्र में फोन कर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने का समय पूछते हैं।वंदे भारत का टाइम शेड्यूल
- टाटानगर से सुबह 5 बजे स्टार्ट होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पटना पहुंचेगी
- पटना से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर खुलकर रात 9 बजकर 25 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी
- बरहमपुर के लिए सुबह 5 बजकर 20 मिनट से खुलकर ट्रेन रात 11 बजकर 55 मिनट पर टाटानगर लौटेगी
