राँची

Ranchi Road Accident: रांची में रफ्तार ने ली एक और जान, कार ने युवक को रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:05 PM IST

Death in Ranchi accident: राजधानी में सड़क दुर्घटना की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। अब पिठोरिया थाना क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में कार ने 35 साल के शख्स को रौंद डाला। हादसे में शख्स की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए।

Image

रांची में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत पर बवाल

KEY HIGHLIGHTS
-पिठोरिया थाना क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में हुई दुर्घटना

-मृतक की पहचान 35 वर्षीय जगेशर महतो के रूप में की गई

-आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया-पतरातू मार्ग को किया जाम


Ranchi News: रांची में तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क पर आवागमन बहाल करवाया। दरअसल, पिठोरिया थान क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में जेएचबीपी-6994 नंबर की वैगनार कार ने 35 साल के जगेशर महतो को कुचल दिया। इससे जगेशर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

अपने घर जा रहा था जागेशर

लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी रविशंकर घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जगेशर महतो पिठोरिया-पतरातू मार्ग को पार करके अपने घर जा रहा था, तभी पतरातू की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद डाला।

हादसे के बाद पिठोरिया चौक की ओर भागा वाहन चालक

सड़क हादसे के बाद कार चालक पिठोरिया चौक की फरार हो गया। पिठोरिया चौक पर पिठोरिया थाने की पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, जगेशर महतो की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नूनी देवी का कहना है कि अब वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करेगी। बता दें जगेशर महतो राजमिस्त्री था। लोगों का घर बनाकर वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

सड़क पर ब्रेकर लगवाने की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों को बताया है कि घाटी में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इसमें लोगों की जान भी जाती रहती है। हाल में आधा दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें लोगों की जान गई है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए, ताकि वाहन धीमी गति से गुजरे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article