Ranchi Weather Forecast: राजधानी में नए साल के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को मौसम साफ नहीं रहने का पूर्वानुमान है। इससे पिकनिक और घूमने-फिरने वाले लोगों को काफी असुविधा होगी। सोमवार को जिले का तापमान सुबह में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तापमान बढ़ा और 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। फिर शाम के समय में तापमान में गिरावट आई और 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
