Ranchi News: जनवरी के अंत तक राजधानी में स्मार्ट प्रीपेट मीटर की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं। पहले चरण में एक हजार घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। बहुत जल्द जेबीवीएनएल द्वारा एक एप लांच किया जाएगा। इस एप के लांच होने पर उपभोक्ता इसके माध्यम से अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। विभागीय अधिकारी के मुताबिक, रांची में 3.5 लाख उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को विभाग डेढ़ साल में पूरा करने का दावा कर रहा है।
बता दें एक हजार घरों में पहले ही प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है। अगले चरण में 10 हजार मीटर लगाए जाने हैं। इस चरण में रांची सेंट्रल, कोकर, डोरंडा, पूर्वी रांची, पश्चिमी रांची, न्यूज कैपिटल इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं।
