राँची

Ranchi Kantatoli Flyover: रांचीवासियों को नए साल में मिल सकती है कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, यहां तक पहुंचा निर्माण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 05:08 PM IST

Ranchi Kantatoli Flyover Construction: राजधानी के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। बहुप्रतीक्षित कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब दिखने लगा है। फ्लाईओवर के 10 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। अब शहरवासियों में जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है।

Image

कांटाटोली फ्लाईओवर का बनाया जा रहा पिलर।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कांटा टोली फ्लाईओवर को अत्याधुनिक सेगमेंटल गडर प्रणाली से बनाया जा रहा
  • सात महीनों में फ्लाईओवर के लिए 10 पिलर बनकर हुए तैयार
  • इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है, जिसमें 42 पिलर बनने हैं

Ranchi News: रांची में जाम की समस्या को कम करने के लिए निर्माणाधीन कांटा टोली फ्लाईओवर अब धरातल से ऊपर आ चुका है। इस फ्लाईओवर के 10 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। यह पिलर शहरवासियों को दिख रहे हैं, जिससे लोगों में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आस बढ़ी है। पिछले साल कुछ बाधाओं की वजह से फ्लाईओवर के दो पिलर का ही निर्माण हो सका था। बता दें यह फ्लाईओवर योगदा सत्संग भवन से लेकर शांति नगर तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2240 मीटर है। फ्लाईओवर के लिए 42 पिलर बनाए जाने हैं।

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के लिए शेष पिलर का निर्माण भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। पिलर बन जाने के बद फैक्ट्री से बनकर आने वाले 16-16 मीटर के सेगमेंटल गडर को पिलर पर रखा जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर को अंतिम रूप दिया जाना शुरू होगा। गडर चेन वाले क्रेन से पिलर पर चढ़ाया जाएगा।

16 मीटर का गडर नामकुम से लाने में परेशानी

जुडको के अधिकारी के मुताबिक 16 मीटर के एक गडर को फैक्ट्री से कांटा टोला लाया जाना सबसे मुश्किल काम होगा। नामकुम से 16 मीटर का गडर लाने में चौक-चौराहों पर उसे घुमाने में बहुत परेशानी आएगी। इसके बाद प्रशासन और क्षेत्र के लोगों की मदद से गडर लाकर पिलर पर चढ़ाया जाना है। अभी तक 17 पाइल कैप की कास्टिंग कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक नए साल में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य और तेजी से पूरा होगा। फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी को को दोनों ओर सर्विस लेन बनानी है। बहुत जल्द ही सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस वजह से हुई देरी

कांटा टोली फ्लाईओवर के निर्माण में कई बाधाएं आई हैं। इस वजह से निर्माण में देरी हुई है। अप्रैल से तीन बार पब्लिक नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा सका। बिजली के तार एवं खंभे लगे हैं। आप्टिकल फाइबर और केबल जंक्शन बॉक्स नहीं हटाए गए हैं। बचे हुए इलाके में कंपनी निर्माण का काम कर रही है। हालांकि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में काफी सहयोग दिया, जिस वजह से निर्माण में तेजी दिख रही है। जुडको का दावा है कि जैसे टेंडर का निष्पादन तय समय में हुआ, वैसे ही फ्लाईओवर निर्माण भी तय समय पर पूरा करा लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article