राँची

Ranchi Rail Update: रांची रूट की कई ट्रेनें 20 दिसंबर को रहेंगी रद्द, कुछ बदले मार्ग से चलेंगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 09:22 PM IST

Ranchi Train Cancelled: रांची रेल खंड पर इस हफ्ते कई ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकेगा। निर्माण कार्यों की वजह से ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

Image

रांची रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली ट्रेन हुई रद्द (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आद्रा-मेदिनीपुर रेल खंड पर हाईट सब-वे बनने के कारण ट्रेनें रद्द की गईं
  • ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस रहेगी रद्द
  • ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा

Ranchi News: रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 20 दिसंबर को नहीं चलेगी। रांची रेल मंडल से ही चलने वाली हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का भी इस दिन परिचालन नहीं होगा। दरअसल, आद्रा मंडल अंतर्गत आद्रा-मेदिनीपुर रेल खंड पर मानव सहित समपार फाटक पर नॉर्मल हाईट सब-वे बनाया जा रहा है। इस कारण से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। रांची रेल मंडल द्वारा ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से दे दी गई है।

रेल अधिकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को खड़गपुर से ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह हटिया से ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी-चन्द्रपुरा-महुदा- आद्रा-खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर रूट पर परिचालित की जानी है।

इस रूट पर चलेगी हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित मार्ग खड़गपुर-आद्रा-महुदा-चन्द्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी-कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर-टाटानगर-चांडिल–पुरुलिया-कोटशिला पर चलनी है। बता दें, इसके अतिरिक्त रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। 18 दिसंबर और 25 दिसंबर को रांची से होकर चलने वाली 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-चुनार रूट पर होगा।

नई दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन का बदला रूट

नई दिल्ली से रवाना होने वाली 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 17 दिसंबर एवं 24 दिसंबर को चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-नेसुबो गोमो-राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-रांची से होकर चलेगी। 21 दिसंबर को रांची से चलने वाली 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-चुनार होकर परिचालित की जाएगी। 22 दिसंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-नेसुबो गोमो-राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-रांची के रास्ते चलेगी।

रांची/संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस बदले रूट से चल रही

रांची/संबलपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18611/18311 रांची/संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस 27 दिसंबर तक मुरी-बोकारो स्टील सिटी-नेसुबो गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन रूट पर चलेगी। इसी तरह 27 दिसंबर तक बनारस से चलने वाली ट्रेन नंबर 18612/18312 बनारस-रांची/संबलपुर एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन-गया-नेसुबो गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मुरी होकर चलेगी। 19 और 26 दिसंबर को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुडवारा होकर परिचालित होनी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article