Ranchi News: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड में खड़ी एक बस में सोमवार देर रात आग लगने से एक ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि, घटना के समय ड्राइवर और खलासी बस में सो रहे थे। मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में की गई है। बता दें कि, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा था। फायर बिग्रेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने इसके बाद बस के अंदर से जले हुए दो शव बरामद किए।
राँची
Ranchi Crime: खड़ी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर-खलासी की जलकर मौत, इस वजह से लगी थी आग
- Agency by: Agency
- Updated Oct 25, 2022, 11:00 PM IST
Ranchi Crime:रांची में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग गई। उसमें सो रहे ड्राइवर-कडंक्टर की जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड पर बड़ा दर्दनाक हादसा
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- लोअर बाजार थाना इलाके के खाजगढ़ा बस स्टैंड में हुई घटना
- हादसे के समय बस में ही सो रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर
- फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच बुझाई आग, लेकिन हो चुकी थी देर
