Ranchi, Dhanbad, Jamshedpur, Hazaribagh Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग ने आज यानी 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान किया है। इस साल देशभर में कुल सात चरणों में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और मतदान का आखिरी दिन 1 जून होगा। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछली बार यहां चार चरणों में मतदान हुआ था।
झारखंड साल 2000 में बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना था। यहां के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका, राजमहल, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, सिंहभूम, खुंटी, लोहरदमा और पलामू हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर और क्षेत्र में किस दिन मतदान होगा।
| सीट का नाम | मतदान की तारीख |
| रांची | 25 मई |
| धनबाद | 25 मई |
| जमशेदपुर | 25 मई |
| हजारीबाग | 20 मई |
